शामली: शामली में पुलिस ने गढ़ीश्याम के ग्रामीण को 2.150 किलोग्राम डोडा चूर्ण के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 1, 2026 शुक्रवार की शाम साढ़े 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि आपरेशन सवेरा अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने जनपद के कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम निवासी बिट्टू पुत्र प्रमोद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 2 किलो 150 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब ₹17 हजार है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।