गाज़ीपुर: पॉक्सो के मामलों में सख्त पैरवी का इनाम, विशेष लोक अभियोजक प्रभूनारायण सिंह को एसपी के हाथों मिला प्रशस्ति पत्र
गाजीपुर में पॉक्सो के मामलों की प्रभावी पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक प्रभूनारायण सिंह को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के अभियोजन निदेशालय द्वारा जारी विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह प्रशस्ति पत्र पॉक्सो अधिनियम के तहत मामलों का कुशल और प्रभावी अभियोजन करने के लिए प्रदान किया गया है।