राजगढ़: राजगढ़ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक निकल जा रही सेवा संकल्प यात्रा का मंगलवार को शाम 4 बजे करीब राजगढ़ पहुंचने पर शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता की आरती भी उतरे गई और स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर,भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे