कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को 56 हजार दिलाने का झांसा।पटवारी बनकर बुजुर्ग दंपती के घर पहुंचा, जेवरों के नंबर दर्ज करने के बहाने लेकर भागा।मऊगंज में ‘बुलेट वाले नकली पटवारी’ की ठगी: कोरोना सहायता के नाम पर बुजुर्ग दंपती से सोने के जेवर लेकर फरार।सरकारी मदद का झांसा देकर घर में घुसा शातिर, पानी लेने गए बुजुर्ग और लेकर भाग गया मंगलसूत्र, टॉप्स व अंगूठी।मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर गांव में ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
Huzur Nagar, Rewa | Jun 10, 2026