पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पीईईओ एवं प्राचार्य डॉ योगेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों शिक्षा सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति विद्यार्थियों समाज में जागरूकता उत्पन्न करना रहा।