दातागंज: उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बबई भटपुरा में परचून की दुकान से शराब की बिक्री का वीडियो हुआ वायरल
मंगलवार को शाम 6 बजे से उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बबई भटपुरा में परचून की दुकान से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परचून की दुकान से देशी शराब की बिक्री करती महिला देखी जा सकती है। मामले का वीडियो वायरल होने के बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। देखना यह है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस क्या कार्यवाही करती है।