कुंभराज के मृगवास थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर पकड़ा है। 8 दिसंबर को थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया, बीती रात सूचना पर झिरी तिराहे से बाइक सवार स्मैक तस्कर सोनू मीना निवासी हांडीखो थाना छिपाबड़ोद जिला बारां राजस्थान को पकड़ा है। ₹10.40 लाख कि 104.35 ग्राम स्मैक जप्त टक्कर तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जप्त की है। मामला दर्ज कर जांच ओर पूछताछ जारी है।