रंगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां (वादिनी) द्वारा रंगरा थाना को सूचना दी गई कि बीते दिन उनके पड़ोसी अजित कुमार ने उनकी नाबालिग पुत्री को घर में अकेला पाकर जबरन घर में घुसकर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया तथा उसे भगा ले जाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना में संबंधित कांड दर्ज किया..