संगरिया: लीलावाली गांव में कांग्रेस की बैठक का आयोजन किया गया
लीलावाली में कांग्रेस पार्टी के ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत एक जनसभा का आयोजन रविवार दोपहर 12 बजे किया गया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को टालना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।