इंदरगढ़: नगर के अंदर बस्ती में जर्जर कन्या माध्यमिक विद्यालय में 60 बच्चियां एक कमरे में पढ़ने को मजबूर, शिक्षा विभाग बेख़बर
इंदरगढ़ नगर के अंदर बस्ती स्थित कन्या माध्यमिक विद्यालय की हालत जर्जर हो चुकी है। प्राचीन भवन पूरी तरह नष्ट हो गया है और छात्रों के बैठने योग्य नहीं बचा। मजबूरी में करीब 60 छात्राएं एक ही कमरे में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। वार्डवासी सुनील खरे, सुनील श्रीवास्तव, श्यामू पंडित ने बताया कि पुरानी इमारत कभी भी गिर सकती है। बरसात में स्कूल में पानी भर जाता है