खिरकिया: जिले में आरोह ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में खिलाड़ियों ने सीखे फिटनेस और योग के गुर
Khirkiya, Harda | May 24, 2026 जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा आयोजित “आरोह” ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर पिछले 22 दिनों से जिले में संचालित किया जा रहा है। शिविर के अंतर्गत हरदा, टिमरनी और खिरकिया विकासखंडों में विभिन्न खेल मैदानों पर खिलाड़ियों को इनडोर एवं आउटडोर खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।