ग्वालियर गिर्द: जलकर बकाया पर प्रशासन सख्त, काटे गए कई नल कनेक्शन
ग्वालियर में नगर निगम ने जलकर वसूली अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए वार्ड 50 में बकायेदारों के नल कनेक्शन काट दिए। नारंगी बाई गली में प्यारी बाई पर ₹42,930 और हरिओम सोनी पर ₹19,915 जलकर बकाया होने के कारण कनेक्शन बंद किए गए। निगम अधिकारियों ने बताया कि आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि व