राघोगढ़: ढाढोन्या पठार बिजली फीडर के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज
Raghogarh, Guna | May 24, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर थाना क्षेत्र के ढाढोन्या पठार बिजली फीडर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। 24 मई को दर्ज मामले में फरियादित रघुवीर सिंह अहिरवार ने पुलिस को बताया, बीते रोज सुबह चचेरा भाई गुलाब सिंह जामनेर से गांव जा रहा था, कार ने टक्कर मार दी जिसे जिला अस्पताल रेफर किया है। मकसूदनगढ़ थाने में कायमी कर डायरी जामनेर थाना भेजी गई है।