अजयगढ़: ऑनलाइन पंजीयन और OTP से शुरू हुआ बीज वितरण पहले ही दिन 512 किसानों को मिला मुफ्त व रियायती बीज।
प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष ऑनलाइन पंजीयन एवं ओटीपी आधारित बीज वितरण प्रणाली लागू की गई है। इसी क्रम में अजयगढ़ के वरिष्ठ कृषि विस्तार कार्यालय में किसानों को बीज वितरित कर योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों को बीज प्रदान किए ग