आमला: एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ, विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद पंचायत आमला में सहायक कलेक्टर ने किया पौधारोपण
Amla, Betul | Jun 5, 2026 आमला तहसील में 5 जून को 1 बजे करीब विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत आमला में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर आईएएस पुष्पराज खोट,जनपद अध्यक्ष गणेश यादव,जनपद सीईओ के द्वारा पौधारोपण किया गया है।