भिलाई में तलवारबाजी,गर्भवती महिला पर हमला..युवक की हालत बेहद नाजुक
भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के सुड्डूम इलाके में तलवारबाजी और चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आरोप है कि चार युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। इस हमले में एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर घर में घुसकर तलवारों से हमला करने लगे। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Bhilai | Jamul | Suddum | Attack | Violence | Crime | Family | Injury | Hospital | Investigation | Chhattisgarh | KPNews | Panic | Assault | Police
#BhilaiNews #CrimeAlert #Jamul #ChhattisgarhNews #BreakingNews