औरैया: लखनऊ अग्निकांड के बाद शहर में प्रशासन ने कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में की छापेमारी, चार संस्थान किए सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में शहर के तिलक नगर मोहल्ले में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सदर उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा ने किया। जांच टीम में क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।