झांसी: कुर्सी खिसकाने को लेकर भड़के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने झांसी सर्किट हाउस में बैठक छोड़ी, वीडियो आया सामने
Jhansi, Jhansi | Jun 5, 2025 झांसी के सर्किट हाउस में सपा की बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नाराज होकर कार्यक्रम से ही उठ गए। इसके बाद वह सभा कक्ष से निकल कर बाहर जाने लगे। मीडिया के सामने पार्टी की किरकिरी होती देख प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए सपा के नेता धर्मेंद्र यादव ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में लौटे।