झांसी: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन बना दिव्यांग फ्रेंडली, दृष्टि बाधित व मूकबधिर यात्रियों के लिए अलग-अलग सुविधाएं
Jhansi, Jhansi | Jun 5, 2025 झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए रेलवे ने कई जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। यात्री चलने में असमर्थ हों, दृष्टि बाधित या फिर मूकबधिर, सभी के लिए अलग-अलग तरह की दिव्यांग सुविधा दी जा रही है। दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि में लिखे गए साइन बोर्ड से ट्रेन और प्लेटफार्म की जानकारी की जा सकती है।