झांसी: पान सिंह तोमर की नातिन पर बिजली विभाग के JE के साथ मारपीट मामले में बबीना थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
Jhansi, Jhansi | Jun 5, 2025 बागी पान सिंह तोमर की नातिन सपना ने बुधवार को झांसी में जूनियर इंजीनियर (JE) की पिटाई कर दी। उसने JE को कई थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट होते देख सपना की मां मौके पर पहुंचीं और बेटी को पकड़कर घर के अंदर ले गईं। एसडीओ शिव कुमार कुशवाहा और कंपनी के कर्मी थाने पहुंचे। थाने में सपना तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।