रोहट DMIC प्रोजेक्ट में JPMIA द्वारा जारी अवार्ड में मुआवजे को लेकर गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। निवर्तमान जिला प्रमुख रश्मि सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई। 1086 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण में कई खातों की डीएलसी दर तय नहीं होने का आरोप लगाया गया।