शामली: शामली के वीवीपीजी डिग्री कॉलेज में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | May 21, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि शामली के माजरा रोड स्थित वीवीपीजी कॉलेज में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवा छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई और सुरक्षित, स्वस्थ्य व सकारात्मक जीवनशैली जीने और नशा के खिलाफ समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।