चांदवा: झारखंड वॉलीबॉल दिवस पर त्रिकोणीय वॉलीबॉल श्रृंखला का आयोजन शुक्रवार को
जिला वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में सीआरपीएफ 11 बटालियन के सहयोग से झारखंड वॉलीबॉल दिवस के अवसर पर लातेहार में एकदिवसीय त्रिकोणीय पुरुष वॉलीबॉल श्रृंखला का आयोजन 3 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को किया गया है। लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने गुरुवार की शाम करीब सात बजे जानकारी दी।