डीग: डीग के प्रो. डॉ. शिव कुमार मुद्गल को राष्ट्रीय परियोजना की कमान, साक्ष्य आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा
Deeg, Bharatpur | Jul 31, 2026 डीग की प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। शहर के पांडे मौहल्ला निवासी महेश चंद मुद्गल के सुपुत्र एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापक प्रो. डॉ. शिव कुमार मुद्गल को भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण स्वास्थ्य अनुसंधान परियोजना का प्रधान अन्वेषक नियुक्त किया गया है।