जैतपुर: बुढार में नल-जल योजना फेल होने से ग्रामीण 2 किमी दूर से पानी लाने को मजबूर
शहडोल जिले के बुढार जनपद के ग्राम मलया-2 में नल-जल योजना अधूरी पड़ी है। भीषण 43°C गर्मी में ग्रामीणों को 2 किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पाइपलाइन अधूरी और ठेकेदार की लापरवाही से हालात बिगड़े हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। वीडीओ बुधवार सुबह 8 बजे सामने आया है।