वाराणसी में तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महोत्सव, यूपी और एमपी के CM होंगे शामिल
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) स्थित सूर्य सरोवर मैदान के सामने महानगर में सम्राट विक्रमादित्य महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। तीन दिवसीय यह भव्य कार्यक्रम 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होंगे।