आगर: खाद, बिजली और मुआवजे की मांग पर 9 दिसंबर को किसानों के साथ कांग्रेस का आंदोलन, सौंपा जाएगा ज्ञापन
खाद, बिजली और फसल नुकसान के मुआवजे को लेकर कांग्रेस पार्टी अब किसानों के साथ सड़क पर उतरने की तैयारी में है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयालक्ष्मी तंवर ने आज रविवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की लगातार बढ़ती समस्याओं और सरकार की उदासीनता को देखते हुए, 9 दिसंबर को जिला कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन करेगी।