सांगानेर: चोंमू चंदवाजी स्टेट हाईवे पर समरपुरा बस स्टैंड के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत
चौमूं-चंदवाजी स्टेट हाईवे पर समरपुरा बस स्टैंड के पास ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सामोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। वही मृतक की शिनाख्त चीथवाड़ी निवासी योगेश प्रजापत के रूप मे हुई है।