मुरैना नगर: मुरैना: सड़क हादसा या साजिश? युवक की मौत, मारपीट का वीडियो वायरल, दोस्त लापता होने से बढ़ा रहस्य
मुरैना के सरायछौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर पिपरई गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में नितेश नामदेव युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।मृतक ने दोपहर में बहन को झगड़े और सिर में चोट की जानकारी दी थी।आज शाम को नितेश मारपीट का वीडियो वायरल हुआ,जबकि साथ गया दोस्त मनीष रजक लापता है,जिससे मामला और गहरा गया है।