सदर: गंगा में नाव पर पार्टी करना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, नाव हुई सीज
Sadar, Varanasi | Jun 22, 2026 दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पर पार्टी करने का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में थाना दशाश्वमेध पर मुकदमा दर्ज दर्ज किया गया।पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सभी पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस नाव पर पार्टी की जा रही थी, उसे भी सीज कर दिया गया है।