मोहनपुर: खागा थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
खागा थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव के समीप ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई जिसके शव का बुधवार के दोपहर 2:00 पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। घटना के संबंध में कुम्हरडीह गांव निवासी मृतक वीरेंद्र कुमार के भाई ने बताया कि वह ट्रैक्टर चलाता था और ट्रैक्टर चलाने के दौरान ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया जिसमें दबकर वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई ।