पूर्णागिरि: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के निर्णय पर ग्राम प्रधान संगठन ने टनकपुर में मुख्यमंत्री का जताया आभार
जिला पंचायत अध्यक्ष की तर्ज पर अब ग्राम प्रधानों को भी प्रशासक नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों नें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंनें सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे सीएम कैम्प कार्यालय में शशांक पांडे व तहसील टनकपुर में SDM को आभार पत्र सौप कर सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया।