प्रताप नगर पुलिस से सोमवार शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपित मध्यप्रदेश का निवासी रोहित है। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग के अपहरण, रेप, धमकाने आदि आरोपों के तहत थाने पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उक्त प्रकरण में आरोपित रोहित शाक्य पिता भागीरथ शाक्य हाल निवासी शनि महाराज मन्दिर के पास लेबर कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है।