बुधवार शाम 4 बजे अपरजिलाधिकारी ज्योति राय द्वारा बताया गया कि जनपद बलरामपुर में 39 केंद्रो पर किसानों से धान खरीद की जा रही है साथ ही उसका भुगतान भी दो दिवस के भीतर उनके खातों में भेज दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 57 प्रतिशत की खरीद पूरी हो चुकी है उन्होंने किसानों से लाभकारी मूल्य प्राप्त करने के लिए क्रयकेंद्र पर धान बेचने को कहा