लोहरदगा: लोहरदगा में जल संकट: झामुमो नेत्री नीरू शांति भगत ने पेयजल मंत्री से रांची में की मुलाकात
लोहरदगा झामुमो नेत्री सह पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी स्व. कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी नीरू शांति भगत ने रविवार दोपहर 12:15 बजे राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने लोहरदगा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर गंभीर चिंता जताई।