महागामा: प्रिंस की मौत के बाद फूटा जनाक्रोश कार्रवाई की मांग को लेकर युवाओं का महागामा ब्लॉक के सद्भावना स्थल पर आमरण अनशन जारी।
Mahagama, Godda | Jun 18, 2026 महागामा के बसुआ चौक स्थित अर्ध निर्मित पार्क में हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 7 वर्षीय प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर युवाओं द्वारा आमरण अनशन जारी है।गुरुवार को ब्लॉक के सद्भावना स्थल पर अनशनकारियों का मेडिकल चेकअप हुआ।