गोपालगंज: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली निर्माण को लेकर समाहरणालय में राजनैतिक दलों के साथ बैठक
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को शाम 4 बजे आयोजित की गई।मौके पर राजनीतिक दल के कई नेता भी मौजूद रहे।