Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार, सीएम मोहन यादव का आया बयान

Sagar Nagar, Sagar | Aug 3, 2026

MORE NEWS

➡️ अग्रणी महाविद्यालय इतिहास एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 4 व 5 अगस्त को 'बुंदेलखंड में पर्यटन व रोजगार' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 

➡️ विधायक श्री शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य और गौर विवि के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर की उपस्थिति में होगा भव्य शुभारंभ

➡️ समापन सत्र में सांसद डॉ. लता वानखेड़े और स्वामी विवेकानंद विवि के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी रहेंगे मौजूद; देश भर से जुटेंगे मूर्धन्य विद्वान

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में पीएम-उषा परियोजना (सॉफ्ट कंपोनेंट-स्किल) के तृतीय चरण के अंतर्गत आगामी 4 एवं 5 अगस्त को "बुंदेलखंड: पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में यह राष्ट्रीय संगोष्ठी इतिहास विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध बुंदेलखंड अंचल में पर्यटन के नए आयामों पर विचार-विमर्श करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन में पर्यटन के योगदान पर सार्थक मंथन करना है।

विधायक श्री शैलेंद्र जैन करेंगे शुभारंभ, जुटेंगे मूर्धन्य विद्वान

संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के विशेष आतिथ्य में होगा। इस दो दिवसीय महामंथन में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय व रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के प्रबुद्ध आचार्यों के अलावा कानपुर, चित्रकूट, इंदौर और जबलपुर से आए वरिष्ठ इतिहासकार एवं विषय विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।

तीन वैचारिक सत्रों में होगा गहन मंथन

संगोष्ठी के प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. नीलिमा पिंपलापुरे, डॉ. मयंक चतुर्वेदी, डॉ. सचिन चतुर्वेदी एवं डॉ. आशीष द्विवेदी धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन पर अपने विचार रखेंगे। द्वितीय सत्र ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पर्यटन व रोजगार पर आधारित रहेगा जिसमें बुंदेलखंड के ऐतिहासिक वैभव और रोजगार की संभावनाओं पर डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, डॉ. नागेश दुबे, डॉ. महेश शुक्ला एवं डॉ. ललित मोहन का व्याख्यान होगा।

संगोष्ठी के दूसरे दिन आयोजित तृतीय सत्र में पर्यटन के नवीन स्वरूप पर डॉ. ध्रुव दीक्षित, प्रो. दिवाकर राजपूत, डॉ. अरविंद दीक्षित एवं डॉ. किरण आर्या विचार व्यक्त करेंगे। संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों द्वारा शोध पत्रों का वाचन भी किया जाएगा।

समापन सत्र में सांसद डॉ. लता वानखेड़े की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य एवं स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सागर के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न होगा।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ अग्रणी महाविद्यालय इतिहास एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 4 व 5 अगस्त को 'बुंदेलखंड में पर्यटन व रोजगार' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ➡️ विधायक श्री शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य और गौर विवि के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर की उपस्थिति में होगा भव्य शुभारंभ ➡️ समापन सत्र में सांसद डॉ. लता वानखेड़े और स्वामी विवेकानंद विवि के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी रहेंगे मौजूद; देश भर से जुटेंगे मूर्धन्य विद्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में पीएम-उषा परियोजना (सॉफ्ट कंपोनेंट-स्किल) के तृतीय चरण के अंतर्गत आगामी 4 एवं 5 अगस्त को "बुंदेलखंड: पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में यह राष्ट्रीय संगोष्ठी इतिहास विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध बुंदेलखंड अंचल में पर्यटन के नए आयामों पर विचार-विमर्श करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन में पर्यटन के योगदान पर सार्थक मंथन करना है। विधायक श्री शैलेंद्र जैन करेंगे शुभारंभ, जुटेंगे मूर्धन्य विद्वान संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के विशेष आतिथ्य में होगा। इस दो दिवसीय महामंथन में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय व रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के प्रबुद्ध आचार्यों के अलावा कानपुर, चित्रकूट, इंदौर और जबलपुर से आए वरिष्ठ इतिहासकार एवं विषय विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। तीन वैचारिक सत्रों में होगा गहन मंथन संगोष्ठी के प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. नीलिमा पिंपलापुरे, डॉ. मयंक चतुर्वेदी, डॉ. सचिन चतुर्वेदी एवं डॉ. आशीष द्विवेदी धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन पर अपने विचार रखेंगे। द्वितीय सत्र ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पर्यटन व रोजगार पर आधारित रहेगा जिसमें बुंदेलखंड के ऐतिहासिक वैभव और रोजगार की संभावनाओं पर डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, डॉ. नागेश दुबे, डॉ. महेश शुक्ला एवं डॉ. ललित मोहन का व्याख्यान होगा। संगोष्ठी के दूसरे दिन आयोजित तृतीय सत्र में पर्यटन के नवीन स्वरूप पर डॉ. ध्रुव दीक्षित, प्रो. दिवाकर राजपूत, डॉ. अरविंद दीक्षित एवं डॉ. किरण आर्या विचार व्यक्त करेंगे। संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों द्वारा शोध पत्रों का वाचन भी किया जाएगा। समापन सत्र में सांसद डॉ. लता वानखेड़े की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य एवं स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सागर के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न होगा। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

➡️ नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 हेतु स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के संबंध में दिनांक 03/08/2026 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत ने की।

बैठक में आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरान्त जनप्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों के सेट उपलब्ध कराये गये तथ मतदाता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। उक्त आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी से श्री रामेश्वर नामदेव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से श्री रामचरण लंबरदार, बहुजन समाजवादी पार्टी से श्री एस.पी. चौधरी एवं आम आदमी पार्टी से इंजी. डी.के. सिंह, श्री रामसेवक पवार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला मास्टर ट्रेनर श्री परमानंद सेन (प्रशिक्षण अधिकारी) तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक (स्थानीय निर्वाचन) सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 हेतु स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के संबंध में दिनांक 03/08/2026 को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत ने की। बैठक में आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यवाही की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन उपरान्त जनप्रतिनिधियों को मतदाता सूचियों के सेट उपलब्ध कराये गये तथ मतदाता से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। उक्त आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी से श्री रामेश्वर नामदेव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से श्री रामचरण लंबरदार, बहुजन समाजवादी पार्टी से श्री एस.पी. चौधरी एवं आम आदमी पार्टी से इंजी. डी.के. सिंह, श्री रामसेवक पवार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला मास्टर ट्रेनर श्री परमानंद सेन (प्रशिक्षण अधिकारी) तथा निर्वाचन पर्यवेक्षक (स्थानीय निर्वाचन) सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

➡️ मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक 
 
मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक केवी ने समीक्षा बैठक ली।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत तृतीय किश्‍त प्राप्‍त अपूर्ण आवासों को आगामी 01 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्‍वच्‍छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में 5-5 व्‍यक्तिगत शौचालय हेतु आवेदन ऑनलाईन करने हेतु निर्देशित किया गया जनपद पंचायत अंतर्गत स्‍वीकृत आंगनवाड़ी,पंचायत एंव सामुदायिक पंचायत भवन को आगामी बैठक के पूर्व पूर्ण करने हेतु सहायक यंत्री एंव उपयंत्री को निर्देशित किया। समग्र की ईकेवायसी की समीक्षा की जाकर आगामी 15 दिवस में शतप्रतिशत ईकेवासी करने हेतु निर्देशित किया। संबंल 2.0 योजना अंतर्गत जो भी आवेदन लंबित है, उन्‍हे एक सप्‍ताह में पंजीयन कराने हेतु निर्देशित किया गया। पीएम पोषण योजना अंतर्गत लोकस पोर्टल पर लंबित स्‍वसहायता के समूह के पंजीयन आगामी 01 सप्‍ताह में पूर्ण किए जावें। 

बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं सचिव एवं योजनाओं के प्रभारी, पीएचई के सहायक यंत्री, उपयंत्री, श्रम विभाग के सहायक आयुक्त , समाजिक न्याय के उप संचालक एवं समग्र अधिकारी, उपस्थित रहें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक मुख्य मंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की तैयारी के संबंध में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक केवी ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत तृतीय किश्‍त प्राप्‍त अपूर्ण आवासों को आगामी 01 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। स्‍वच्‍छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में 5-5 व्‍यक्तिगत शौचालय हेतु आवेदन ऑनलाईन करने हेतु निर्देशित किया गया जनपद पंचायत अंतर्गत स्‍वीकृत आंगनवाड़ी,पंचायत एंव सामुदायिक पंचायत भवन को आगामी बैठक के पूर्व पूर्ण करने हेतु सहायक यंत्री एंव उपयंत्री को निर्देशित किया। समग्र की ईकेवायसी की समीक्षा की जाकर आगामी 15 दिवस में शतप्रतिशत ईकेवासी करने हेतु निर्देशित किया। संबंल 2.0 योजना अंतर्गत जो भी आवेदन लंबित है, उन्‍हे एक सप्‍ताह में पंजीयन कराने हेतु निर्देशित किया गया। पीएम पोषण योजना अंतर्गत लोकस पोर्टल पर लंबित स्‍वसहायता के समूह के पंजीयन आगामी 01 सप्‍ताह में पूर्ण किए जावें। बैठक में जनपद पंचायत के सीईओ, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं सचिव एवं योजनाओं के प्रभारी, पीएचई के सहायक यंत्री, उपयंत्री, श्रम विभाग के सहायक आयुक्त , समाजिक न्याय के उप संचालक एवं समग्र अधिकारी, उपस्थित रहें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

➡️ उल्लास: एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच सम्पन्न

उच्च, जबलपुर एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं तथा श्री एम.के. शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के मार्गदर्शन में ’’उल्लासः एक अभिनव प्रयोग’’ के अंतर्गत सिटी स्टेडियम, सागर मेंआज दिनांक 01 अगस्त, 2026 को न्यायपालिका परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष मुकाबले में न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी तथा अधिवक्तागण के द्वारा बड़ चढ़ कर सहभागिता की गई। 

   इस रोमांचक मुकाबले में न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की तथाशानदार प्रदर्शन करते हुये विजय हासिल की। इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री एम.के शर्मा रहे उन्होंने मैच का शुभारंभ दोनो टीमों के मध्य टॉस कराकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये किया। माननीय के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल तनाव दूर कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ को दुरूस्थ रखता है बल्कि हमारे भीतर टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने ’’उल्लास: एक अभिनव प्रयोग’’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुये समाज के प्रत्येक वर्ग को विधिक साक्षरता से जुड़ने का संदेश दिया गया। 
   मैच के समापन पर मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्री एम. के.शर्मा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा विजेता टीम के कप्तान श्री दीपक रैकवार, सांख्यकीय लिपिक एव उपविजेता टीम के कप्तान श्री दुष्यंत यादव, अधिवक्ता को पुरूस्कार प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी टीम के द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुये कुल 113 रन बनाकर अधिवक्तागण की टीम के जीत के लिये 114 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके विरूद्ध अधिवक्तागण की टीम द्वारा निर्धारित 12 ओवरों में कुल 92 रन ही बना सकी तथा न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी टी के द्वारा 21 रनों से जीत हासिल की। उक्त मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द मैच के पुरूस्कार से श्री चन्द्रभान अहिरवार, सहायक ग्रेड-03 को पुरूस्कृत किया गया तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरूस्कार से श्रीमान समरेश सिंह, जिला न्यायाधीश महोदय को नवाजा गया नवाजा गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय के पहिये को सुचारू रूप से चलाने मंे न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी एंव अधिवक्तागण तीनों की भूमिका अहम हैं ऐसे आयोजन आपसी संवाद को सहज बनाते है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ उल्लास: एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अधिवक्तागण के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच सम्पन्न उच्च, जबलपुर एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं तथा श्री एम.के. शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के मार्गदर्शन में ’’उल्लासः एक अभिनव प्रयोग’’ के अंतर्गत सिटी स्टेडियम, सागर मेंआज दिनांक 01 अगस्त, 2026 को न्यायपालिका परिवार के बीच सौहार्दपूर्ण क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष मुकाबले में न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी तथा अधिवक्तागण के द्वारा बड़ चढ़ कर सहभागिता की गई। इस रोमांचक मुकाबले में न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की तथाशानदार प्रदर्शन करते हुये विजय हासिल की। इस आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री एम.के शर्मा रहे उन्होंने मैच का शुभारंभ दोनो टीमों के मध्य टॉस कराकर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुये किया। माननीय के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल तनाव दूर कर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ को दुरूस्थ रखता है बल्कि हमारे भीतर टीम भावना का विकास करता है। उन्होंने ’’उल्लास: एक अभिनव प्रयोग’’ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुये समाज के प्रत्येक वर्ग को विधिक साक्षरता से जुड़ने का संदेश दिया गया। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्री एम. के.शर्मा एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा विजेता टीम के कप्तान श्री दीपक रैकवार, सांख्यकीय लिपिक एव उपविजेता टीम के कप्तान श्री दुष्यंत यादव, अधिवक्ता को पुरूस्कार प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी टीम के द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुये कुल 113 रन बनाकर अधिवक्तागण की टीम के जीत के लिये 114 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके विरूद्ध अधिवक्तागण की टीम द्वारा निर्धारित 12 ओवरों में कुल 92 रन ही बना सकी तथा न्यायिक अधिकारी- कर्मचारी टी के द्वारा 21 रनों से जीत हासिल की। उक्त मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द मैच के पुरूस्कार से श्री चन्द्रभान अहिरवार, सहायक ग्रेड-03 को पुरूस्कृत किया गया तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरूस्कार से श्रीमान समरेश सिंह, जिला न्यायाधीश महोदय को नवाजा गया नवाजा गया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय के पहिये को सुचारू रूप से चलाने मंे न्यायिक अधिकारी, न्यायिक कर्मचारी एंव अधिवक्तागण तीनों की भूमिका अहम हैं ऐसे आयोजन आपसी संवाद को सहज बनाते है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026