पिथौरागढ़ के ग्राम तायल और चौपता में हरेला पर्व पर 130 इन्फैंट्री बटालियन की मिलम कम्पनी ने 4.5 हेक्टेयर बंजर भूमि में 4500 पौधे लगाए। इस कार्यक्रम में सेना के अधिकारी और जवानों के साथ ग्राम प्रधान, स्थानीय वासी और स्कूल के स्टाफ व विद्यार्थी शामिल हुए।