धनवार: दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
घोडथम्बा ओपी के बभनी (कठौवा) गांव में एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने घोडथम्बा ओपी में लिखित आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।