सरमथुरा: 5 माह से वेतन न मिलने पर नपा सफाईकर्मियों ने किया प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी दी
सरमथुरा नगरपालिका क्षेत्र में कार्यरत सफाईकर्मियों को करीब 5 महीने से वेतन-भत्तों का भुगतान नहीं होने पर गुस्साए सफाईकर्मियों ने नगरपालिका कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी शामिल हुए। सफाई कर्मियों का कहना है कि 5 माह से वेतन न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की फीस और घर का खर्च निकाल