चंदौली: लौदा गांव में चारा मशीन में हाथ फंसने से दो वर्षीय बच्चे की उंगलियां कटीं, जिला अस्पताल में इलाज जारी
चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के लौदा गांव में चारा मशीन में हाथ फंसने से दो वर्षीय जुनैद की उंगलियां कट गईं। वह घर के आंगन में खेल रहा था तभी हादसा हुआ। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि टांके लगाए गए हैं और बच्चे का इलाज जारी है।