सिद्धमुख: सिद्धमुख मंडी में चना तुलाई में कथित गड़बड़ी के मामले में मंडी चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग, एसपी से मिला प्रतिनिधि मंडल
Sidhmukh, Churu | Jul 10, 2026 सिद्धमुख कृषि उपज मंडी में चना तुलाई में कथित गड़बड़ी के आरोप के मामले को लेकर सहकारी समिति सादुलपुर के पूर्व अध्यक्ष गणपत ख्यालिया एवं उनकी कार्यकारिणी के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।प्रतिनिधिमंडल ने चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम से मुलाकात कर गणपत ख्यालिया की तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कीहै।