नानपारा: मथुरा गांव में कम वजन के नवजात को कंगारू केयर से किया गया स्वस्थ, सांस लेने में हो रही थी परेशानी
बहराइच के नानपारा में कम वजन वाले एक नवजात शिशु को कंगारू मदर केयर (केएमसी) के माध्यम से नया जीवन मिला है। बलहा ब्लॉक के मथुरा गांव निवासी राजगीर मिस्त्री पिता ने 25 दिनों तक लगातार बच्चे को सीने से लगाकर यह देखभाल की, जिससे शिशु का स्वास्थ्य बेहतर हुआ। यह मामला नानपारा क्षेत्र का है।