बहोरीबंद: बहोरीबंद-बाकल क्षेत्र में बारिश की आस में किसान, खरीफ सीजन की बुवाई की तैयारी तेज
बहोरीबंद-बाकल क्षेत्र में किसान अब मानसून की पहली अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई को लेकर गांव-गांव में तैयारियां जोरों पर हैं। खेतों की जुताई से लेकर खाद डालने तक का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। बहोरीबंद और बाकल क्षेत्र के किसान खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई के लिए अपने खेतों को तैयार करने में जुटे हुए हैं।