महाराजगंज: चिरेन्धा गांव में जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे और रॉड चले, चार लोग गंभीर रूप से घायल
31 मई रविवार की दोपहर 12 बजे पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर दबंग के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़ित परिवार का आरोप है पुरानी जमीनी विवाद को लेकर लगातार दूसरा पक्ष गाली गलौज किया करता है। जिसका विरोध करने पर एक साथ करीब चार लोग लाठी डंडे तथा लोहे की रॉड लेकर पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें पीड़ित परिवार से चार लोग घायल हुए हैं।