शिवपुरी नगर: सुजवाया में दो बाइक की भिड़ंत के बाद जन्मी दुश्मनी,एक घायल की पत्नी ने गेंहू की फसल उजड़वा कर लिया बदला, पुलिस ने की FIR
सुजवाया गांव में बुधवार को घायल के पक्ष ने दूसरे घायल के खेत में मवेशियों को छोड़ कर 10 बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल ख़राब करवा दी। शिकायत के बाद देहात थाना ने घायल रामनाथ के पुत्र रामनिवास गुर्जर की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने बाइक एक्सीडेंट में दूसरे घायल अमर सिंह गुर्जर की पत्नी विन्ना बाई गुर्जर और अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।