शिवपुरी नगर: कोलारस थाना क्षेत्र में ढावा पर खाना खाकर अपने घर जा रहे युवक के साथ 10-12 लोगों ने मिलकर की मारपीट, पैसे भी छीने
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चंदोरी में रहने वाले भूरा कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की वह कोलारस बायपास पर ढाबा पर खाना खाकर बाइक से वापिस अपने घर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में 10-12 लोगों ने मिलकर उस पर पीछे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है