बरेली में करोड़ों की चिटफंड ठगी करने वाले कैनविज ग्रुप के चेयरमैन कन्हैया गुलाटी और उसके गैंग पर पुलिस ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। तीन नई FIR दर्ज होने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कन्हैया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह विदेश भाग चुका है, जबकि उसके गुर्गे अभी भी शहर में सक्रिय हैं।