बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएं, संबंधित को निस्तारण का दिया निर्देश
मंगलवार 10:00 बजे से 12:00 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में एसपी विकास कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।